सरकार झुकी,गृह सचिव अन्ना से मिलने पहुंचे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

सरकार झुकी,गृह सचिव अन्ना से मिलने पहुंचे.

लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे और सरकार के बीच लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। टीम अन्‍ना सरकारी लोकपाल बिल को किनारे कर जनलोकपाल बिल को संसद में पेश किए जाने की मांग कर रही है। वहीं सरकार भी अपने सराकरी लोकपाल बिल को ही संसद में पारित करने पर अड़ी हुई है। यूपीए सरकार इसके लिए टीम अन्‍ना से बात करने को भी राजी है। इसके लिए सरकार ने आज गृहसचिव आरके सिंह को अन्‍ना के अनशन स्‍थल रामलीला मैदान भेजा। आरके सिंह यहां अन्‍ना हजारे के साथ बैठक में शामिल होंगे।  

अन्‍ना हजारे को मिल रहे समर्थन को देखते हुए सरकार ने भी आम जनता को भी लोकपाल में शामिल करने का फैसला किया। इसके लिए लोकपाल बिल पर विज्ञापन दिया गया है जिसमें जनता के सुझाव मांगे गए हैं। सरकार का कहना है कि यह बिल संसद में पेश हो चुका है और संशोधन के लिए लोकसभा में स्‍टैंडिंग कमेटी के पास है। जनता लोकपाल बिल पर अपने जो सुझाव देगी उसे इसके संशोधन में शामिल किया जाएगा। 

सरकार अन्‍ना हजारे टीम का भी पक्ष जानना चाहती है। टीम अन्‍ना हजारे ने 30 अगस्‍त तक हरहाल में जनलोकपाल बिल को पास करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस ने इतने कम दिनों में इसे पेश किए जाने का पहले ही असंभव करार दिया है। अब सरकार चाहती है कि अन्‍ना हजारे के साथ बातचीत कर बीच का रास्‍ता निकालना चाहती है। इसके अलावा सरकार यह भी चाहती है कि किसी तरह से अन्‍ना हजारे का अनशन टूट जाए जो सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

is anna is gandhi?
he can write with own pen?
is he not signing others written papers?
he is honest but he has nothing to place his own words.
all the dr, vakils, engg, vyapari, education mafia etc r being a part of ANNA's movement . then who is corrupt? think again with cool mind dear frnd s.