विदेशी कंपनी बिहार में नहीं करती कारोबार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अगस्त 2011

विदेशी कंपनी बिहार में नहीं करती कारोबार.

सरकार ने कहा कि तीन हजार से ज्यादा विदेशी कंपनियां भारत में काम कर रही हैं लेकिन इनमें से कोई भी फर्म बिहार से कारोबार नहीं कर रही हैं. कंपनी मामलों के राज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने कहा कि भारत के बाहर निगमित एवं भारत में व्यवसाय करने वाली 3112 कंपनियों ने कंपनी कानून 1956 के तहत अपने दस्तावेज पंजीकृत कराए हैं.

सिंह ने कहा, ‘इनमें से कोई भी कंपनी बिहार से कार्य नहीं कर रही है.’ उन्होंने रामविलास पासवान के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. सिंह ने पासवान के ही एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि बिहार में राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की संख्या 71 और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की संख्या चार है जिनमें से क्रमश: पांच और दो ने 2010 तक के अपने वित्तीय विवरण दाखिल किए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: