कर चोरी के आरोप में एकता कपूर हिरासत में. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 अगस्त 2011

कर चोरी के आरोप में एकता कपूर हिरासत में.


टीवी सीरियल एवं फिल्म निर्माता एकता कपूर को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कर चोरी कर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया. सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि एकता को उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह बैंकॉक से आने के बाद हवाई अड्डे के बाद ग्रीन चैनल से गुजर रही थीं. 

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'उनके पास निजी सामान पाया गया जिसके लिए उन्होंने सीमा शुल्क का भुगतान नहीं किया था.’ अधिकारी ने बताया कि सामानों के बारे में खुलासा नहीं करने के लिए एकता पर चालीस हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की संभावना है.

उन्होंने सामान की कीमत के बारे विवरण देने से इंकार कर दिया. अधिकारी ने बताया कि उनसे इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. इससे पूर्व अदाकारा अनुष्का शर्मा और मीनिषा लांबा को भी इसी प्रकार सीमा शुल्क के मालमों में हिरासत में लिया जा चुका है.

कोई टिप्पणी नहीं: