अपमानजनक टिपण्णी के लिए याचिका दाखिल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

अपमानजनक टिपण्णी के लिए याचिका दाखिल.


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर फिल्‍म निर्देशक अशोक पंडित की तरफ से की गई अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्‍पणी का मामला अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। इस मामले को और तूल देते हुए कांग्रेसियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शहर के कांग्रेस इकाई के अध्‍यक्ष प्रमोद टंडन और पार्टी के स्‍थानीय नेता रघुनंदन सिंह परमार ने अशोक प‍ंडित के खिलाफ लोकल कोर्ट में शिकायत याचिका दाखिल की है।  

लोकल कोर्ट में दाखिल किये गये याचिका को प्रथम श्रेणी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की अदालत में स्‍थानांनतरित कर दिया गया है। इस पर सुनवाई के लिये 29 अगस्‍त की तारिख तय की गई है। दाखिल किये गये याचिका में कहा गया है कि अशोक पंडित ने एक सुमुदाय विशेष के लिये अपमानजनक शब्‍दों का प्रयोग किया है जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़कने के साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री की मानहानि हुआ है। इस लिये अशोक पंडित के खिलाफ मुकदमा चलाया जाये और कड़ी सी कड़ी कार्रवाई की जाये। 

याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि एक सम्‍मान समारोह को संबोधित करते हुए अशोक पंडित ने कहा था कि कश्‍मीरी पंडित समुदाय की दुर्दशा के लिये सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनके समुदाय को अनदेखी किया है। इसके अलावा अशोक पंडि़त ने जो टिप्‍पणी की है वह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता मगर आपको बता दें कि अशोक पंडित ने राजीव गांधी की हत्या के संदर्भ में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आपको बताते चलें कि श्रीपेरम्‍बदूर में चुनाव सभा के दौरान मई 1991 में राजीव गांधी लिट्टे के आत्‍मघाती हमले में मारे गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: