दोनों सदनों की कारवाही स्थगित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

दोनों सदनों की कारवाही स्थगित.


नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रपट में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए जिम्मेदार ठहराने के बाद विपक्ष द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर किए गए हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार दोपहर तक स्थगित कर दी गई।  

सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगियों ने शीला के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। 

राज्यसभा में बीजेपी सदस्य अध्यक्ष के आसन के समक्ष जमा हो गए जबकि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करने वाली तख्तियां थाम रखी थी। सत्तारूढ़ पक्ष के सदस्य राज्य की एक लेखा रपट में करोड़ों का नुकसान दिखाए जाने के आधार पर मोदी का इस्तीफा मांग रहे थे। हंगामा जारी रहने की वजह से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित कर दी गई। सीएजी ने राष्ट्रमंडलों खेलों की तैयारियों से सम्बद्ध अनियमितताओं के लिए अपनी रपट में शीला, प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख सुरेश कलमाड़ी की ओर उंगली उठाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: