भारत साइबर क्रिमिनल की हिट लिस्‍ट पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2011

भारत साइबर क्रिमिनल की हिट लिस्‍ट पर.


पहले से आतंकी हमलों की मार झेल रहा भारत साइबर क्रिमिनल की भी हिट लिस्‍ट पर है। एंटी वायरस बनाने वाली कंपनी मैकेफ़ी ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय में 6 देशों सहित लगभग 72 कंपनियों पर साइबर हमले किए गए हैं। इन हमले के पीछे चीन का हाथ होने की बात कही जा रही है। इन साइबर हमलों का उद्देश्‍य संवेदनशील जानकारियां जुटाना था। इनमें सबसे ज्‍यादा हमले भारत, अमेरिका और संयुक्‍त राष्‍ट्र पर हुए हैं। 

इन साइबर हमलों में मुख्‍य तौर पर सैन्‍य ठिकानों, इले‍क्‍ट्रॉनिक फर्मों और वित्‍तीय संस्‍थानों को निशाना बनाया गया है। कंपनी ने इस सर्वे में पिछले 5 सालों में हुए साइबर हमलों को शामिल किया है। इन हमलों में संयुक्‍त राष्‍ट्र का सचिवालय और अमेरिका की हथियार बनाने की प्रणाली पर साइबर हमले सबसे ज्‍यादा हुए हैं। कंपनी इन मामलों में अपनी रिपोर्ट भी पेश करेगी। अभी अमेरिका और भारत ने इस मामले पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं व्‍यक्‍त की है। भारत में साइबर क्राइम को रोकने के लिए कोई कड़े प्रावधान नहीं अपनाए गए हैं। अब ऐसी रिपोर्ट आने पर सरकार को इस मामले में सावधान हो जाना चाहिए।

1 टिप्पणी:

Sanjay Kareer ने कहा…

दिक्‍कत की बात यह है कि सरकार इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं कर रही। जब कोई बड़ा नुकसान होगा तभी कुछ हरकत शुरू होगी।