
प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' के प्रचार के सिलसिले में राजधानी पटना आए अमिताभ बच्चन ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बहुत गर्मजोशी के साथ 'बिग बी' का अपने आधिकारिक आवास पर स्वागत किया। दोनों शख्सियतों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत चली। बच्चन ने रिपोर्टर्स से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की।
काफी समय के बाद बिहार आए बच्चन ने कहा कि राज्य में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। बिहार में उन्हें काफी बदलाव के बारे में जानने सुनने और देखने को मिला है। वह दोबारा बिहार आना चाहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सीनियर बच्चन के फैन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पीके शाही और गौतम सिंह के साथ बच्चन, निर्देशक प्रकाश झा और अभिनेता मनोज वाजपेयी का स्वागत किया। आगामी 12 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म आरक्षण के प्रचार के सिलसिले में बच्चन और वाजपेयी पटना आए थे। प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री को आरक्षण फिल्म देखने का न्यौता भी दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें