लश्कर-ए-तैयबा का भारत पर हमले की तैयारी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

लश्कर-ए-तैयबा का भारत पर हमले की तैयारी.


अमेरिका का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। उसका मानना है कि संगठन कश्मीर में सक्रिय है। साथ ही जैश-ए-मोहम्मद और हरकत-उल-मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों संग गठजोड़ भी कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकवाद पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। 

साथ ही पाक में आतंकियों को मिलने वाली शरण पर भी अमेरिका ने चिंता जताई है। विदेश विभाग ने कहा, ‘लश्कर पाकिस्तान के भीतर से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पाक सरकार ने संगठन पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन हम चाहते हैं कि वो इस पर और सख्त कार्रवाई करे।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 के दौरान भारत में आतंकवाद के चलते कम लोगों की मौतें हुईं। भारत की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी नीतियों से यह संभव हो सका है। लेकिन साथ ही कहा कि भारत अभी भी विश्व में सर्वाधिक आतंकवाद पीड़ित देशों में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘2010 में आतंकवादी घटनाओं से मारे जाने वालों की संख्या काफी कम है। लेकिन अब तक इन घटनाओं में 1900 लोग मारे जा चुके हैं। कश्मीर में लगातार जारी हिंसा और सीमा पार हो रही घुसपैठ भी भारत के लिए चिंता का विषय है।’

पाक में मौजूद अल-कायदा संगठन कमजोर हुआ है। लेकिन लश्कर, तहरीक-ए-तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे संगठनों से उसकी नजदीकियां खतरनाक है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘सभी संगठन आपस में संसाधनों का बंटवारा कर रहे हैं। यह नजदीकियां दक्षिण एशिया के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।’

साथ ही इस रिपोर्ट में अमेरिका ने क्यूबा, ईरान, सूडान और सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची में बरकरार रखा है। विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ये देश लगातार आतंकियों की मदद कर रहे हैं। इसके चलते इन देशों पर कई तरह के प्रतिबंध भी बरकरार रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: