मनरेगा पर लोकपाल की नजर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

मनरेगा पर लोकपाल की नजर.


अब मनरेगा पर लोकपाल की नजर होगी। बिहार सरकार इसके लिए हर जिले में लोकपाल की तैनाती करने जा रही है। लोकपाल के पद पर नियुक्ति के लिए सभी जिलों ने नामों का पैनल भेज दिया है। अब शीघ्र ही सरकार जिलों के लिए नाम तय कर देगी। ऐसा पहली बार होगा जब हर जिले में लोकपाल होंगे।

ग्रामीण विकास विभाग ने इस दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य में मनरेगा की योजनाएं पंचायतों में व्यापक स्तर पर चलाई जा रही हैं। लेकिन इसमें कई स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिलती रहती है। कहीं भुगतान में कमी तो कहीं मशीन से काम लेने की शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में सरकार अब खासकर मनरेगा से जुड़ी योजनाओं की विशेष मॉनिटरिंग के लिए लोकपाल नियुक्त करने जा रही है। उनका मुख्य काम जिले में चलने वाली मनरेगा की योजना पर नजर रखना होगा।

योजनाओं की वर्तमान स्थिति, भुगतान सहित अन्य सभी मसलों पर वह गौर करेंगे। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। वह जिले में कहीं भी योजनाओं का औचक मुआयना कर सकते हैं। इससे गड़बड़ी रोकने में मदद मिलेगी। लोकपाल की नियुक्ति के लिए सरकार ने आवेदन मांगा था। राज्यभर से कुल 581 आवेदन आए जिनमें 264 ही शर्तो के अनुसार पाए गए। इनमें रिटायर्ड सरकारी सेवक, वकील, हेड मास्टर सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। जिलों ने नामों की सिफारिश कर बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी को भेज दिया है। विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी अब नामों पर मुहर लगाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: