फिल्म आरक्षण को मिली अपार सफलता. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

फिल्म आरक्षण को मिली अपार सफलता.

फिल्मकार प्रकाश झा अपनी फिल्म 'आरक्षण' की अपार सफलता से खुश हैं। इसके प्रदर्शन से पहले काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी लेकिन पहले ही सप्ताह में इस फिल्म ने 58.5 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर लिया है। 

प्रकाश झा ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, "मैं 'आरक्षण' को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं। मुझे बहुत से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों के दिलों को छू रही है।"

'आरक्षण' भारतीय शिक्षा तंत्र में जाति आधारित आरक्षण प्रणाली के संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म है। इसमें दलित विरोधी टिप्पणियां होने के डर से पंजाब, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया था। पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक दिन बाद ही फिल्म के प्रदर्शन पर से रोक हटा ली गई थी। उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को यह प्रतिबंध हटाया गया। फिल्म 12 अगस्त को प्रदर्शित हुई थी।

प्रकाश झा ने कहा, "इस फिल्म को प्रदर्शित करना अप्रत्याशित रूप से कठिन लड़ाई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि किसी भी अन्य फिल्मकार को उन स्थितियों से न गुजरना पड़े जिनसे मैं गुजरा हूं। मैं दुनियाभर के दर्शकों से मिले समर्थन के लिए उनका बहुत शुक्रगुजार हूं। कई लोग अपना समर्थन जता रहे हैं और यह बहुत खुशी की बात है।" फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

कोई टिप्पणी नहीं: