तत्काल टिकट की पोल खोली सीएजी ने. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

तत्काल टिकट की पोल खोली सीएजी ने.


सीएजी ने रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बडि़यों की पोल खोली है। आम लोगों को ये टिकट न मिल पाने के लिए कैग ने रिजर्वेशन क्लर्कों, बुकिंग एजेंटों और दलालों को जिम्मेदार ठहराया है।

तत्काल और अडवांस रिजर्वेशन सिस्टम की समीक्षा में कैग ने पाया कि जिन लोगों के लिए ये स्कीमें चलाई गईं, उन्हें ही इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है क्योंकि इनमें गड़बड़ी करना बहुत आसान है। रिजर्वेशन शुरू होते ही कुछ मिनटों में सभी तत्काल टिकटें बुक हो जाती हैं। आईआरसीटीसी के सर्वर की पड़ताल के बाद कैग ने कहा कि सुबह ठीक 8 बजे तत्काल और जनरल टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही वेबसाइट हैंग हो जाती है। इस दौरान लॉगइन करने में 4-5 मिनट लगते हैं, लेकिन तब तक सारी तत्काल टिकटें बिक चुकी होती हैं।

1 टिप्पणी:

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

टिकिट घोटाला बहुत विस्तृत है।