दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजिन कंपनी गूगल इंक कंपनी ने मोबाइल हैंडसेट की दुनिया में एक बड़ी पहल की है। कल गूगल ने मोबाइल फोन बनाने वाली अमेरिका की बड़ी कंपनी मोटरोला मोबिल्टी होल्डिंग्स को लगभग 12.5 अरब डॉलर यानी 56,750 करोड़ डॉलर में खरीद लिया।
गूगल को अब मोबाइल हैंडसेट बाज़ार में अच्छी पहुंच मिल जाएगी और वह अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ऐपप्ल को जबर्दस्त टक्कर देगी। इसके अलावा इससे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, एचटीसी कॉर्प और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी सहयोगी कंपनियों को भी मदद मिलेगी।
गूगल को इससे कई तरह के पेटेंट राइट भी मिल जाएंगे जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने प्रॉडक्ट रेंज को बढ़ाने में कर सकेगी। इसके अलावा उस सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों में पूरी तरह से मजबूत हो जाएगी। अब तक वह सॉफ्टवेयर में मजबूत थी लेकिन अब वह हार्डवेयर में भी जबर्दस्त मजबूत हो जाएगी।इस सौदे से गूगल को सबसे बड़ा फायदा होगा कि गूगल के ऐंड्रॉयड सिस्टम को पेटेंट के खतरे से मुक्ति मिल जाएगी। मोटरोला के पास 17,000 पेटेंट हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें