एयर इंडिया के कर्मचारियों को आश्वासन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 अगस्त 2011

एयर इंडिया के कर्मचारियों को आश्वासन.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज लोकसभा में कहा कि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को वित्तीय घाटे से उबारने के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही बेहतर रास्ता ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विमानन कम्पनी एयर इंडिया के कर्मचारियों को शीघ्र ही बकाए महीनों का वेतन मिलेगा।

डा. सिंह ने एयर इंडिया को पुनर्जीवित करने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक पूरक प्रश्न पर सदन को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस विमानन कंपनी की वित्तीय पुनर्संरचना के लिए मंत्रियों का समूह (जीओएम) विचार कर रहा है और जल्द ही ठोस रास्ता निकाल लिया जाएगा। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी नारायण सामी के उत्तर से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच डॉ. सिंह जवाब देने के लिए खुद खड़े हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन और अन्य बकायों के भुगतान का बंदोबस्त सरकार कर रही है।

इससे पहले श्री नारायण सामी ने सदन को अवगत कराया कि एयर इंडिया को वित्तीय संकट से उबारने के तमाम उपायों पर जीओएम विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के लिए लाभदायक मार्गों की तलाश भी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: