प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सरकारी निवास को छोड़कर अपने पुराने बंगले की तरफ रुख कर लिया है। मायावती के इस कदम ने सूबे में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सियासत दां तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मायावती ने अपने सरकारी आवास को छोड़ पुराने बंगले 13 माल एवन्यू में शिफ्ट हो गई हैं। महिनों से सूने इस बंगले में अचानक हलचल बढ़ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर मायावती ने अपने लकी बंगले का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मायावती कोई बड़ा दांव चलने की तैयारी में भी हैं। 13 माल एवन्यू बंगला मायावती को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मिला हुआ है। सूत्रों की माने तो पुराने बंगले पर जाने का यह मतलब कत्तई नहीं है कि वह सरकारी आवास छोड़ देंगी। वह यहां आती-जाती रहेंगी। पर अचानक शिफ्टिंग ने कई प्रश्न तो खड़े कर ही दिए हैं।
गौरतलब है कि सन् 2003 में भी माया ने अपना बंगला बदला था। 25 अगस्त 2003 को अंबेडर पार्क परिवर्तन रैली में मायावती ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 13 मई 2007 को जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर लिया। 5 अगस्त से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में भी कुछ ऐसा ही होने की आशंका जताई जा रही है। वह इस सत्र में बहुतम साबित करने के लिए वोटिंग करा सकती हैं। विधानसभा भंग करने जैसा बड़ा कदम भी उठा सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें