भारत का निर्यात 44.2 प्रतिशत बढ़ा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

भारत का निर्यात 44.2 प्रतिशत बढ़ा.

अमेरिका में आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा कुछ यूरोपीय देशों में ऋण संकट के बावजूद देश के निर्यात में अगस्त महीने के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष अगस्त महीने में निर्यात सालाना आधार पर 44.2 प्रतिशत बढ़कर 24.3 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा कि लौह अयस्क को छोड़कर इंजीनियरिंग, रसायन तथा कपड़ा समेत अन्य सभी क्षेत्रों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। आलोच्य महीने में आयात भी 41.8 प्रतिशत बढ़कर 38.4 अरब डॉलर रहा। इससे अगस्त महीने में व्यापार घाटा 14.1 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्तवर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच निर्यात 54.2 प्रतिशत बढ़कर 134.5 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 40.4 प्रतिशत बढ़कर 189.4 अरब डॉलर रहा। अमेरिका में आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा कुछ यूरोपीय देशों में ऋण संकट के बावजूद निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। खुल्लर के अनुसार इस अवधि में व्यापार अंतर 54.9 अरब डॉलर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: