
अन्ना हजारे की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गांधीवादी कार्यकर्ता को इस बात के लिए बधाई दी है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को काली की जगह सफेद टोपी पहनवा दी और भगवा की जगह तिरंगा थमवा दिया। सिंह ने बाचतीच के दौरान कहा कि हजारे से उनके संबंध बीस वर्ष पुराने हैं। वह गांधीवादी, भले और अच्छे इंसान हैं। सिंह ने हजारे को दो बातों के लिए बधाई दी कि उन्होंने संघ के नेताओं को काली की जगह सफेद टोपी पहनवा दी और भगवा की जगह उनके हाथों में तिरंगा थमवा दिया।
एक प्रश्न के उत्तर में सिंह ने इस बात को गलत बताया कि उन्होंने इससे पहले हजारे को आरएसएस का मुखौटा कहा था। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी हजारे को आरएसएस का मुखौटा नहीं कहा था। सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने भारतीय संविधान के प्रति आस्था का जो बॉन्ड भरा था, उसका उन्होंने उल्लंघन किया है। उन्हें इस संबंध में साल 2005-06 में और उसके बाद 2007 में भी नोटिस दिए गए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें