दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 8 सितंबर 2011

दिल्ली और आसपास के इलाके में भूकंप के झटके.


देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में बुधवार रात 11 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके आए हैं। रिक्टर पैमाने पर 4.2 की तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल हालात का जायजा लेने लगे। 

झटके दिल्ली के आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गए।  6-7 सेकेंड तक रहे इस भूकंप के कारण लोगों के घर हिल गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा में सोनीपत बताया गया है। 

झटकों के कारण उनका घर हिलने लगा, जिससे लोग  डर के मारे परिवार संग सड़क पर आ गए हैं। कई जगह लोग घरों से निकल कर चर्चा करते हुए नजर आए परंतु किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: