उम्र कैद की सज़ा काट रहे अमरमणि जेल से बाहर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 सितंबर 2011

उम्र कैद की सज़ा काट रहे अमरमणि जेल से बाहर.

मधुमिता हत्याकांड में अमरमणि त्रिपाठी को उम्र कैद की सज़ा हुई थी पर वह इन दिनों जेल में नहीं हैं. इतना ही नहीं वह पिछले दो महीनों से जेल में नहीं हैं. मालूम चला है कि अमरमणि त्रिपाठी इन दिनों वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में बीमारी के बहाने आराम फरमा रहे हैं. 

अमरमणि त्रिपाठी वाराणसी की सेंट्रल जेल में पिछले पांच सालों से बंद हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक 13 जुलाई, 2011 को उन्हें अपनी मां की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने के लिए उनके घर दुर्गाबाड़ी, हुमायूंपुर, कोतवाली, गोरखपुर जाने की अनुमति प्रदान की गई थी. यह अनुमति सिद्धार्थनगर सीजेएम के आदेश पर दी गई थी. इसके दो दिन बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के सीएमओ ने जेल प्रशासन को ख़बर दी कि अमरमइ को तीयत ठीक न होने के कारण 14 जुलाई की शाम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.

18 जुलाई को सीजेएम का एक और आदेश जेल प्रशासन के पास पहुंचा जिसमें कहा गया कि अमरमणि को 23-24 जुलाई को मां के श्राद्ध के ब्रह्म भोज में जाने की इजाज़त दी गई है. इस आदेश को पाकर जेल प्रशासन सकते में आ गया क्योंकि अगर अमरमणि बीमार हैं तो ब्रह्म भोज में कैसे जा सकते हैं और अगर ठीक हैं तो फिर वह 14 जुलाई को जेल क्यों नहीं आए. जेल प्रशासन ने तुरंत ही मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखा कि अगर अमरमणि ठीक हो गए हों तो उन्हें तुरंत वापस जेल भेज दिया जाए. लेकिन एक महीने तक कोई जवाब नहीं आया. इस बीच दो बार और चिट्ठी भेजी गई.

जब दबाव बढ़ा तो मेडिकल कॉलेज ने अमरमणि को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया. लेकिन कोई बीमारी न मिलने पर पीजीआई ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया. कोई सहारा न बचने पर अमरमणि कुछ जुगाड़ से वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती हो गए. अमरमणि के दो महीने तक जेल से बाहर रहने के मामले से नेताओं, पुलिस और डॉक्टरों की मिलीभगत का गठजोड़ साफ-साफ दिखाई प़ड़ता है.

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

ye hi hamara lok tantra hai ji. sare aapradhi lok tantra ko zinda rakhe hai nahi to kabhi ka kho gaya hota . ye sabke pyare hai . anna kya karenge ?