कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वसंत साठे का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 सितंबर 2011

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वसंत साठे का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे का शुक्रवार रात यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 86 वर्षीय साठे को रात करीब 8 बजे हार्ट अटैक आया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साठे की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को दान कर दिया जाएगा। दामाद उदय बोधंकर ने नागपुर से बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का शरीर शनिवार को एम्स को सौंप दिया जाएगा। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साठे के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि अपनी बेवाक राय के लिए साठे हमेशा याद किए जाएंगे। साठे मूल रूप से महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता थे। उनका जन्म 5 मार्च 1925 को महाराष्ट्र के नासिक जिले में हुआ था। वर्ष 1972 से 77 तक वह महाराष्ट्र के अकोला और 1980 से लेकर 1991 तक वर्धा से सांसद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: