लडाकू विमान जगुआर अम्बाला के पास दुर्घटनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 6 सितंबर 2011

लडाकू विमान जगुआर अम्बाला के पास दुर्घटनाग्रस्त.


वायुसेना का लडाकू विमान जगुआर मंगलवार को हरियाणा में अम्बाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान अम्बाला ऐयरबेस पर उतरने की तैयारी कर रहा था। पिछले लगभग एक महीने में यह दूसरा जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इस अवधि में वायुसेना के विमान की यह तीसरी दुर्घटना है।

अगस्त के पहले सप्ताह में ही एक जगुआर और मिग-21 की दुर्घटना हुई थी जिसमें दोनों पायलट मारे गए थे। नए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एन.ए.के. ब्राउन ने एक अगस्त से ही पदभार संभाला है और विमानों की ये दुर्घटनाएं उनके कार्यकाल में शुरुआती चुनौती बनकर आई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: