संतोष हेगड़े के बाद कुछ महीने पहले ही कर्नाटक के लोकयुक्त पद का कार्यभार संभालने वाले शिवराज पाटिल ने अपने पद पर इस्तीफा दे दिया है। पाटिल ने यह इस्तीफा उन आरोपों के चलते दिया है जिसमें उन पर 2 प्लॉट की खरीद में नियमों का उलंघन करने की बात कही गई है। लोकायुक्त शिवराज पाटिल ने सोमवार शाम प्रदेश के राज्यपाल एचआर भारद्वाज से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
सूत्रों के अनुसार शिवराज पाटिल ने 1994 में हाउसिंग सोसाइटी से 9,600 वर्ग फुट का आवासीय प्लाट अपने नाम करवाया था। इसके अलावा उन्होंने 2006 में लगभग 4299 वर्ग फुट का आवासीय प्लॉट अपनी पत्नी के नाम आंवटित किया गया थ। इस पूरी प्रक्रिया में नियमों का उलंघन करने की भी बात सामने आई थी।
लोकायुक्त शिवराज पाटिल ने कहा कि वे इन आरोपों से बुरी तरह आहत हैं जिस वजह से वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने में किसी भी तरह के नियमों का उलंघन नहीं किया गया है। मीडिया में चल रही खबरें निराधार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें