आडवानी यात्रा के लिए बिके पत्रकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

आडवानी यात्रा के लिए बिके पत्रकार.

लालकृष्ण आडवाणी एक ओर जहां देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ रथ यात्रा पर सवार हैं वहीं सतना के पत्रकार आज भाजपा जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उस समय आश्चर्यचकित रह गये जब वहां बंटे गये लिफाफे में पांच पांच सौ के नोट निकले. भाजपा के जिला कार्यालय में आज आडवाणी की रथ यात्रा की जानकारी देने के लिये पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था. पत्रकार वार्ता में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बघेल तथा स्थानीय सांसद गणेश सिंह मौजूद थे.

पत्रकार वार्ता के बाद स्थानीय मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता ने संवाददाताओं को लिफाफे बांटे. पत्रकार उस समय आश्चर्यचकित रह गये जब उन्होंने लिफाफे में पांच-पांच सौ रुपये रखे देखे. इनमें कुछ मीडियाकर्मियों ने लिफाफे वहीं वापस कर दिये जबकि अधिकतर लिफाफा लेकर चल दिये. इस बारे में राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है. उन्होंने कहा कि एक ओर तो आडवाणी भ्रष्टाचार के विरोध में रथ यात्रा निकाल रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा स्वयं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है.

2 टिप्‍पणियां:

rakesh achal ने कहा…

bhai patrkar kyo fokat men dhool faanken?

मोहन पान्डेय ने कहा…

अगर यह सच है तो काफी घिनौना कृत है उससे घिनौना वे लोग है जो लिफाफा लेकर चलते बने।