
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। महात्मा गांधी की 142वीं जयंती पर वह राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। सोनिया (64) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ स्मारक पर करीब 15-20 मिनट तक रहीं।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ और अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद थे। विभिन्न धर्मों के लोगों ने गांधी समाधि पर प्रार्थना की। सोनिया का अज्ञात बीमारी के चलते अगस्त में ऑपरेशन हुआ था और वह पिछले महीने नई दिल्ली लौटी थीं। उन्होंने हालांकि शीर्ष कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकों में भाग लिया, लेकिन वह अब तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें