चीन ने एक बेहद शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर बनाकर सारी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक चीन ने देसी तकनीक से यह सफलता पाई है। सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए उसने चीन में ही बने माइक्रो चिपों का सहारा लिया है। उसके इस कारनामे से अमेरिकी विशेषज्ञ हैरान हो गए हैं।
चीन की ओर से यह घोषणा वहां हो रही एक टेक्नोलॉजी सम्मेलन में हुई जिसे वहां के उद्योगों ने सरकार के साथ मिलकर किया। इस सिस्टम के द्वारा एक सेकेंड में एक हजार खरब गणनाएं की जा सकती हैं। इस तरह से यह दुनिया के टॉप 20 सुपर कंप्यूटरों में आ गया है।
चीन के इस सुपर कंप्यूटर के माइक्रोप्रोसेसर का डिजाइन वहां के ही एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में तैयार हुआ है। यह शंघाई में बनाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें