धोनी और बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 नवंबर 2011

धोनी और बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि.

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल पद से नवाजा जाएगा. टेरीटोरियल आर्मी मंगलवार को धोनी और बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित करेगी. रक्षा मंत्रालय ने दोनों खिलाडियों को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते यह उपाधि देने का फैसला किया है. 

क्रिकेट की दुनिया में सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल टीम इंडिया को विश्व चैम्पियन बनाया था. इसके साथ बीजिंग ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा को भी यह उपाधि दी जाएगी. 

इसके अलावा युद्ध विशेषज्ञ डीपक अन्नाजी राव को भी आर्म्ड फॉर्सेस को कमांडो ट्रेनिंग के लिए मेजर की उपाधि दी जाएगी.  उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट कर्नल का पद सेना में काफी बड़ा होता है, ये पद कर्नल से एक रैंक नीचे और मेजर और कैप्टन से बड़ा होता है. सेना इससे पहले 2008 में कपिल देव को लेफ्टिनेंट की उपाधि से सम्मानित कर चुकी है. जबकि 2010 में भारतीय वायु सेना ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी थी. 

कोई टिप्पणी नहीं: