36 वीवीआईपी आतंकवादी संगठनों के निशाने पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 नवंबर 2011

36 वीवीआईपी आतंकवादी संगठनों के निशाने पर.


आईबी ने खुलासा किया है कि देश में 36 वीवीआईपी लश्कर और जैश जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं। आतंकियों की लिस्ट में कई बड़े नेता और फिल्मस्टार शामिल हैं।

आईबी के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाकृष्ण आडवाणी, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह हैं। आईबी ने इस बारे में राज्यों के डीजीपी को चिठ्ठी लिखी है।

सूत्रों के मुताबिक इन वीवीआईपी को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान में बाकायदा उनकी फोटो दिखाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि इस साजिश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी हाथ है। आतंकी टॉर्च, कैमरे और खिलौनों से हमला कर सकते हैं।  पीओके में करीब ढ़ाई हजार आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। आईबी के अनुसार पिछले सात महीने में घुसपैठ की 60 बार कोशिश की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: