माया सरकार के लिए किसान नक्सली. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

माया सरकार के लिए किसान नक्सली.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अपना हक मांगने वाले किसानों को सरकार नक्सली बताकर उनपर गोली चलाती है। राहुल ने सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में गरीब जब अपना हक मांगता है, तो सरकार के अधिकारी कहते हैं कि वे नक्सली हैं।"

उन्होंने कहा, "भट्टा-पारसौल में किसानों की जमीन छीन ली गई और महिलाओं पर अत्याचार हुआ। जब मैं वहां गया तो उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि गांव के अंदर मत जाइए वहां नक्सली हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: