जे डे मामले में पत्रकार गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

जे डे मामले में पत्रकार गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी.


मुंबई के पत्रकार ज्‍योतिर्मय डे की हत्‍या के मामले में पुलिस ने एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पत्रकार जिगना वोहरा को आज कोर्ट में पेश‍ किया जाएगा। पुलिस वोहरा के मोबाइल फोन से हुई बातचीत का ब्‍यौरा जुटाने में लगी है। पुलिस के मुताबिक वोहरा भी जेडे की हत्‍या की साजिश में शामिल रही है। 

वोहरा को अंडरवर्ल्‍ड सरगना छोटा राजन का करीबी बताया जा रहा है। आरोप है कि वोहरा ने जेडे के पवई स्थित घर का पता और उसके बाइक का रजिस्‍ट्रेशन नंबर छोटा राजन को मुहैया कराया था। वोहरा भी जेडे की तरह क्राइम रिपोर्टर है और अंग्रेजी अखबार 'एशियन एज' में वरिष्‍ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत है।

वोहरा ‘मुंबई मिरर (2005 से 2007 तक) में काम कर चुकी है और शायद उसी दौरान जेडे से उनकी मुलाकात हुई। जेडे ‘मिड डे’ में काम करते थे। वोहरा को अबु सलेम और मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट दया नायक का करीबी भी बताया जाता है। जेडे की हत्‍या के सिलसिले में इससे पहले तीन जुलाई को मुंबई से एक बिल्डर विनोद असरानी को गिरफ्तार किया गया था। विनोद पर छोटा राजन और जेडे की हत्या करने वालों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है। इस साल 11 जून को पत्रकार जे डे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक छोटा राजन ने इस बिल्डर के जरिए ही जेडे की सुपारी लेने वाले सतीश कालिया को पैसे सौंपे थे। विनोद ही वो शख्स है जिसने हत्यारों के लिए जेडे की पहचान की थी।


कोई टिप्पणी नहीं: