वॉलमार्ट को आग लगा दूंगी:उमा भारती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

वॉलमार्ट को आग लगा दूंगी:उमा भारती


वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एफडीआई की अनुमति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा वॉलमार्ट स्टोर को आग लगा दूंगी. वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मल्टी ब्रांड खुदरा निवेश में 51 फीसदी और सिंगल ब्रांड में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई)की अनुमति दिए जाने पर शुक्रवार को कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में वॉलमार्ट का एक भी स्टोर खुला तो वह अपने हाथों से उसमें आग लगा देंगी.

उमा भारती ने पत्रकारों से कहा कि छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले इस कदम से प्रभावित होंगे.उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने यह कदम उठाकर सीधे-सीधे गरीबों की रोटी छीनने की कोशिश की है. मुझे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं राहुल गांधी पर गुस्सा आ रहा है जिन्हें उत्तर प्रदेश पर काफी गुस्सा आता है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया तो केंद्र सरकार रोजगार का अधिग्रहण कर रही है.
उन्होंने ने कहा, खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने के खिलाफ मैं लखनऊ के अमीनाबाद में वॉलमार्ट का पुतला दहन करुंगी. यदि उत्तर प्रदेश में वॉलमार्ट का एक भी स्टोर खुला तो मैं अपने हाथों से उसमें आग लगा दूंगी. भले ही मुझे जेल हो जाए.

कोई टिप्पणी नहीं: