द्रविड़ ने अपने १३ हजार रन पूरा किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 नवंबर 2011

द्रविड़ ने अपने १३ हजार रन पूरा किया.


राहुल द्रविड़ ने मुंबई टेस्ट में १३ हजार रन पूरा किया और सचिन तेंदुलकर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं. द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में कैरेबियाई कप्तान डेरेन सैमी की गेंद पर चौका जड़कर 21 वां रन पूरा करते ही यह मुकाम हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि का वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने तालियों के साथ अभिवादन किया. अपना 160वां टेस्ट मैच खेल रहे द्रविड़ ने 53 रन प्रति पारी से भी अधिक औसत से रन बनाये हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में तेंदुलकर ने सर्वाधिक रन बनाये हैं. द्रविड़ के 13 हजार रन पर पहुंचने तक तेंदुलकर के नाम पर 15,086 रन दर्ज थे. इन दोनों के बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (12,557) और दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (12,005) का नंबर आता है. द्रविड़ ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रि केट में भी 10,889 रन बनाये हैं.

द्रविड़ का भारत की तरफ से यह 159 टेस्ट मैच खेल हैं. उन्होंने एक मैच आईसीसी विश्व एकादश की तरफ से खेला था जिसमें उन्होंने 23 रन बनाये थे. उन्होंने टेस्ट खेलने वाले सात देशों के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बनाये हैं. इनमें से आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सर्वाधिक 1972 रन बनाये हैं. इसके बाद इंग्लैंड (1950), वेस्टइंडीज इस मुकाम पर पहुंचने तक 1886, न्यूजीलैंड (1659), श्रीलंका (1508), दक्षिण अफ्रीका (1252) और पाकिस्तान (1236) का नंबर आता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 979 जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 560 रन बनाये हैं. 

द्रविड़ विदेशी सरजमीं पर खूब चले हैं,जहां उन्होंने 90 मैच में 7496 रन बनाये हैं. भारतीय धरती पर उनके नाम पर 70 मैच में 5500 से अधिक रन दर्ज हैं. श्रीमान भरोसेमंद ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दस हजार से अधिक रन बनाये हैं. उनके नाम पर कुल 36 शतक और 61 अर्धशतक दर्ज हैं. द्रविड़ ने अपने कैरियर में दो कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने का कारनामा भी किया. उन्होंने 2002 में 1357 रन जबकि 2006 में 1095 रन बनाये थे. कप्तान रहते हुए हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने जिन 25 मैच में कप्तानी की उनमें वह 44.51 की औसत से 1736 रन ही बना पाये थे. 

कोलकाता ईडन गार्डन्स द्रविड़ का पसंदीदा मैदान रहा है जहां उन्होंने नौ मैच में 962 रन बनाये हैं. इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 771 और मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 735 रन बनाये हैं. वानखेड़े स्टेडियम में भी द्रविड़ 500 से अधिक रन बना चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: