दिग्गी की बात करूँगा तो अस्पताल जाना पड़ेगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

दिग्गी की बात करूँगा तो अस्पताल जाना पड़ेगा.

दिग्विजय सिंह का टीम अन्ना के सदस्यों के खिलाफ निरंतर बयानबाजी के संबंध में चुटकी लेते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि वह इस कांगेस नेता के बारे में कुछ कहेंगे तो उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ जाएगा।

लोकपाल विधेयक पर गौर कर रही संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश होने के लिए दिल्ली आए अन्ना से जब पत्रकारों ने दिग्विजय के उस कथित बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही, जिसमें उन्होंने कहा था कि टीम अन्ना के सदस्य 'ट्यूबलाइट' हैं क्योंकि उन्हें बातें देर से समझ में आती हैं। इस पर अन्ना ने कहा, 'दिग्विजय तो कुछ न कुछ कहते रहते हैं। उनके बारे में अगर मैं कुछ कहने लगूं तो मुझे भी अस्पताल जाना पड़ जाएगा।'

गौरतलब है कि जन लोकपाल आंदोलन को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन हासिल होने संबंधी दिग्विजय के दावों पर अन्ना ने पहले कहा था कि ऐसी बातें करने वालों को मानसिक रोगियों के अस्पता

कोई टिप्पणी नहीं: