तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार पर उससे मशविरा नहीं करने और उनकी भावनाओं का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह पीएम से बात करेंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का आम लोगों पर बुरा असर होगा। इससे पहले पार्टी के संसदीय दल ने पेट्रोल की कीमतों में बार-बार वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी को अंधेरे में रखकर केंद्र सरकार का इस तरह का निर्णय लेना अस्वीकार्य है।
पार्टी के संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुदीप बंदोपाध्याय ने पत्रकारों से कहा, ''हम सब अपनी अध्यक्ष ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं और अपने दृष्टिकोण से उन्हें अवगत कराएंगे। हम उनपर अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपेंगे।''
केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तृणमूल कांग्रेस अहम भागीदार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें