
पश्चिम बंगाल के जंगमहल में प्रमुख माओवादी नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। गृह सचिव आर.के. सिंह ने बताया कि मारा गया शख्स 99 पर्सेंट किशनजी ही है।
जानकारी के मुताबिक उग्रवाद निरोधक बल के जवानों ने करीब तीस मिनट तक चली मुठभेड़ में उसे मार गिराया। उसके साथ 4 अन्य माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। गौरतलब है कि बुधवार को किशनजी जंगलमहल में संयुक्त बलों को चकमा देकर अपनी एक महिला साथी के साथ पश्चिमी मेदिनीपुर जिले से झारखंड भाग गया था।
छापेमार विरोधी दस्ते के एक शीर्ष अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कल बताया था कि ' इस बात की संभावना है कि किशनजी अपने कुछ साथियों के साथ झाड़ग्राम के नलबानी, लालबानी और खुशबानी के घने जंगल में छिपा हुआ है।' गुरुवार को कार्रवाई करते हुए किशनजी को मार गिराया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें