बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपनी सेवा यात्रा के तीसरे पड़ाव में शेखपुरा पहुंचे, उनके पहुँचने के बाद सर्किट हाउस पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र नामक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी गुड्डू मियां समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे।
मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने सर्किट हाउस समेत डीएम और एसपी की गाड़ियों पर पथराव भी किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। इसके चंद मिनट बाद ही सीएम के कारकेड की गाड़ियां साफ-सफाई और ईंधन आदि के लिए सर्किट हाउस से बाहर निकलीं। आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा इन गाड़ियों पर ही निकाल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें