पाकिस्तान में चार हिंदू डाक्टरों की हत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 नवंबर 2011

पाकिस्तान में चार हिंदू डाक्टरों की हत्या.


पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में चार हिंदू डाक्टरों की हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से अल्पसंख्यक समुदाय में तनाव और भय का माहौल है।

प्रांतीय विधानसभा के पूर्व सदस्य और हिंदू परिषद के मुख्य संरक्षक डॉ रमेश कुमार ने पुष्टि की कि डॉ अशोक, डॉ नरेश, डॉ अजीत और डॉ सत्यपाल को हथियारबंद हमलावरों ने उस समय गोली मारी जब वे क्लिनिक में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय के सदस्यों को इस तरह निशाना बनाए जाने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। चिंता की बात यह है कि इस तरह के कृत्यों में कानून व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियां अपराधियों का साथ देती हैं।

कुमार ने कहा, चक में हिंदुओं की बड़ी आबादी है, तकरीबन 50,000। इसलिए इस तरह की घटनाओं का होना गलत है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए तथा अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। पुलिस ने कहा कि हत्याओं में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि हत्याएं हिंदुओं और स्थानीय भाया बरादर के बीच विवाद का नतीजा हो सकती हैं। दो हफ्ते पहले एक हिंदु लड़की को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। हत्याओं की निंदा करते हुए पाकिस्तान हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति आसिफ जरदारी, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश तथा सेना प्रमुख से सिंध में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर ध्यान देने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: