भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को मंगलवार को ज़मानत मिल गई. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा के साथ कर्नाटक के पूर्व मंत्री कृष्णनैया शेट्ठी को भी जमानत मिली. भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में उन्हें पहले ही सशर्त जमानत मिल चुकी है.
येदियुरप्पा 23 दिनों से जेल में थे और उन्हें सरकारी भूमि के आवंटन में कथित घोटाले के मामले में लोकायुक्त अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था. येदियुरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद का नाजायज फायदा उठाते हुए सरकारी जमीन को गैरकानूनी तरीके से डिनोटिफाई करके अपने बेटों और दामाद को दे दिया लेकिन येदियुरप्पा इन आरोपों से लगातार इनकार करते रहे हैं.
कर्नाटक सरकार की ओर से बंगलौर के आस-पास अधिग्रहीत कुछ ज़मीनों की अधिसूचना रद्द कर दी थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें