पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जायेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 नवंबर 2011

पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जायेगी.

पेट्रोल के दाम में 1.80 रुपये प्रति लीटर की मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली जाएगी। सरकारी सूत्रों का यह मानना है। एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार, ‘फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी ज्यादा नहीं है। ऐसे में मूल्यवृद्धि वापस होने की संभावना नहीं दिखाई देती।’ पेट्रोल मूल्यवृद्धि को लेकर तृणमूल कांग्रेस सहित संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के घटकदलों पर वार करते हुए एक कैबिनेट मंत्री ने कहा ममता बनर्जी उस प्राधिकृत मंत्री समूह की सदस्य रही हैं जिसने जून 2010 में पेट्रोल के दाम नियंत्रणमुक्त करने का फैसला किया था।’

पिछले साल 25 जून को हुई इस बैठक में वह स्वंय शामिल नहीं हुई थी लेकिन उनकी सहमति ले ली गई थी। यह निर्णय लिए जाने के बाद भी वह लगातार मंत्रिमंडल में बनी रहीं और एक बार भी उन्होंने समर्थन वापसी की धमकी नहीं दी थी। मंत्री के अनुसार पेट्रोल के दाम बढ़ाने का तेल कंपनियों का निर्णय पिछले साल सरकार द्वारा उन्हें दिए गए अधिकार के अनुरुप ही है। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी जबर्दस्त लोकाधिकारवादी हैं। हमारे पास ऐसे सहयोगियों के रहते हमें भारतीय जनता पार्टी जैसे विपक्ष की जरूरत नहीं है।’

कोई टिप्पणी नहीं: