सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार,399 पूर्व सांसदों तथा छह मौजूदा सांसदों पर 7,30,66,746 रुपये का महानगर टेलीफोन निगम लि. का बिल बकाया है. इस सूची में 67 ऐसे सांसदों के नाम भी हैं जिनका निधन हो चुका है.
वर्तमान सांसदों में चार कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं. ये हैं भक्त चरण दास, कालाहांडी-उड़ीसा ‘बकाया 3.31 लाख रुपये’, एम कृष्णा स्वामी, तमिलनाडु ‘3.19 लाख रुपये’, जीवी हर्ष कुमार, आंध्र प्रदेश ‘2.06 लाख रुपये’ और हर्ष वर्धन, उत्तर प्रदेश ‘36,744 रुपये’ हैं. इसके अलावा जनता दल ‘यू’ के सांसद राम सुंदर दास पर 9.49 लाख रुपये का बकाया है. वह हांजीपुर से सांसद हैं. राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नरेंद्र बुधानिया पर 1.33 लाख रुपये का बकाया है.
आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल द्वारा आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें