डीएमके सांसद कनिमोझी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। बुधवार को 2जी मामले में ही पांच शीर्ष कॉरपोरेट अधिकारियों को मिली जमानत के बाद उन्हें भी जमानत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
कनिमोझी के साथ चार अन्य लोगों को भी जमानत मिल सकती है। कॉरपोरेट अधिकारियों को मिली जमानत के बाद अन्य लोग जो कई महीनों से जेल में बंद हैं, को भी राहत मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें