समुद्री दस्युओं ने तेल टैंकर अगवा किया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

समुद्री दस्युओं ने तेल टैंकर अगवा किया.


नाइजीरिया के दक्षिणी डेल्टा के तटीय भाग से समुद्री दस्युओं ने एक तेल टैंकर को अगवा कर लिया है। आशंका है कि अगवा किये गये इस टैंकर के चालक दल में दो भारतीय सदस्य भी हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि रिवर्स राज्य की राजधानी पोर्ट हरकोर्ट के निकट कल एमटी हलीफाक्स मालवाहक जहाज में सशस्त्र समुद्री दस्यु घुस आये। उन्होंने बताया कि जहाज के चालक दल में शायद दो भारतीय, एक इतालवी और एक फिलिपीनी सदस्य है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज में चालक दल के कितने सदस्य हैं और क्या उनमें से कोई घायल हुआ है। 

पोत के स्वामी, यूनान के एंकोरा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इंक की वेबसाइट से चालक दल के सदस्यों की राष्ट्रीयता का संकेत मिलता है। अधिकारियों ने कहा कि समुद्री दस्यु जहाज के साथ गिनी के खाड़ी से दूर रवाना हो गये और अभी तक नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसियों को पोत के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: