मृत्यु के बाद भी आपकी ऑनलाइन संपत्ति सुरक्षित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 7 नवंबर 2011

मृत्यु के बाद भी आपकी ऑनलाइन संपत्ति सुरक्षित.

आजकल लेखकों कवियों और पत्रकारों के संपत्ति की फेहरिस्त में "डिजिटल संपत्ति" भी जुड़ गई है.  अब आदत भी ऐसी हो गई है कि मन में विचार आते ही उंगलियां खुद ब खुद कलम की  जगह  की बोर्ड (key board) पर चलने लगती है. पर यदि मैं नहीं रहूँ या अचानक मुझे कुछ हो गया तो मेरी इस संपत्ति का क्या होगा ? यह सवाल कई बार मन में उठता है. इन्ही बातों को ध्यान में रखकर बनाया गया है वेब साइट(web site)  www.worldwithoutme.com/ यहाँ आप अपने सारे पासवर्ड को वसीयत बना online vault में रख सकते हैं. आपके नहीं रहने पर आपकी वसीयत आपके उतराधिकारी को मिल जायेगा. आपको सिर्फ अपना वारिस (heir) चुनना होगा. आपको अचानक कुछ हो जाने पर उसे trigger मिल जायेगा (who will be bequeathed a trigger) जिसे दबाते ही आपकी सारी digital संपत्ति उसे मिल जाएगी.

 World Without Me में आप अपने जरूरी documents, mails, tweets, face book status, updates सभी कुछ रख सकते हैं. यहाँ तक कि आप अपने जीवन बीमा की कापियां भी यहाँ रख सकते हैं. यही नहीं आप अपनी आत्मकथा एवम आप के नहीं रहने पर भी बाद में सालों साल तक आपके अपनों के लिए शुभकामनाएँ,  उनके जन्मदिन या वेशेष दिनों पर आपकी अपनी आवाज में सुरक्षित रखा जा सकता है. जो उन्हें उस दिन प्राप्त हो जायेगा.