नीतीश का बेसुरा राग, ज्ञान ना दें अन्ना. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

नीतीश का बेसुरा राग, ज्ञान ना दें अन्ना.

नीतीश कुमार ने अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में छेड़े गए अभियान को लेकर उन्हें किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। टीम अन्ना द्वारा बिहार लोकायुक्त विधेयक को खारिज किए जाने और केजरीवाल द्वारा उसकी आलोचना किए जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सेवा यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के मंझौलिया में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में छेड़े गए अभियान को लेकर उन्हें किसी से प्रमाणपत्र लेने की दरकार नहीं है।

टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने बुद्धवार को एक बयान जारी कर कहा था, बिहार सरकार का प्रस्तावित लोकायुक्त विधेयक केंद्र के उस मसौदे की प्रतिलिपि है, जिसकी काफी आलोचना हुई है और जिसके विरोध में अन्ना अनशन पर बैठे थे। उन्होंने कहा था, हमें उम्मीद थी कि नीतीश कुमार उत्तराखंड की तर्ज पर ही मजबूत लोकपाल विधेयक तैयार करेंगे। केजरीवाल के इस बयान से भड़के नीतीश ने उन्हें सोच-समझकर बयान देने की नसीहत देते हुए कहा कि टीम अन्ना से पूर्व में हुई मुलाकात के दौरान नीतीश ने बिहार लोकायुक्त विधेयक को लेकर उनसे (टीम अन्ना से) कोई वादा नहीं किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: