तिहाड़ में 2 जी की सुनवाई पर रोक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 नवंबर 2011

तिहाड़ में 2 जी की सुनवाई पर रोक.



दिल्ली हाई कोर्ट ने 2जी मामले की सुनवाई तिहाड़ जेल में करने की अपनी अधिसूचना पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसकी केस की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्रायल को तिहाड़ जेल परिसर में शिफ्ट करने की घोषणा की थी।

पूर्व टेलिकॉम मिनिस्टर ए.राजा और डीएमके की राज्यसभा सदस्य कनिमोड़ी ने सुनवाई को तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने का विरोध किया था। सीबीआई के स्पेशल जज ओ.पी. सैनी ने मंगलवार को कहा था, 'बुधवार से सुनवाई तिहाड़ जेल परिसर में होगी।' बचाव और अभियोजन पक्ष के वकीलों ने हालांकि इसका विरोध किया। बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल को तिहाड़ जेल शिफ्ट करने की अधिसूचना पर फिलहाल रोक लगा दी। स्पेशल सीबीआई कोर्ट मामले की सुनवाई की नई जगह के बारे में विचार करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: