नेहरु का सम्मान राष्ट्र का सम्मान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 नवंबर 2011

नेहरु का सम्मान राष्ट्र का सम्मान.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि सिंगापुर में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आवक्ष कांस्य प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मानित करना भारत को सम्मनित करने जैसा है। मनमोहन सिंह ने प्रतिमा अनावरण समारोह में कहा, "जवाहरलाल नेहरू ने 1946 में भविष्यवाणी की थी कि सिंगापुर एशियाई एकता का शहर बनेगा। आज हम देख रहे हैं कि इस तरह की एकता बन रही है।"

सिंह ने कहा, "आज आप पंडित नेहरू को सम्मानित कर भारत का और उन मूल्यों का सम्मान कर रहे हैं, जिनके लिए भारत खड़ा है। ये मूल्य हैं- धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, आजादी और कानून का शासन। ये मूल्य आज हमारे दोनों देशों को लगातार एकजुट किए हुए हैं।" मनमोहन सिंह ने कहा, "अपने रास्ते पर चलते हुए एक-दूसरे की संस्कृतियों के बारे में जो समझ बढ़ी है, वह युवा पीढ़ी को प्रेरित करती है और भविष्य के लिए हमें बेहतर तैयार करती है।"