व्हाइट हाउस गोलीबारी में युवक गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

व्हाइट हाउस गोलीबारी में युवक गिरफ्तार.

अमेरिका में व्हाइट हाउस के समीप गोलीबारी की घटना में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा चलाई गई एक गोली व्हाइट हाउस की खिड़की से भी टकराई थी। यह युवक अमेरिका व राष्ट्रपति बराक ओबमा से नफरत करता है।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक ऑस्कर रैमिरो ऑर्टेगा-हर्नाडीज को बुधवार को पेंसिलवेनिया राज्य की पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जो शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में शामिल था। इस गोलीबारी का संबंध मंगलवार को व्हाइट हाउस से मिली दो गोलियों से हो सकता है। एक गोली व्हाइट हाउस की खिड़की पर लगी थी लेकिन बुलेटप्रूफ कांच की वजह से यह अंदर प्रवेश नहीं कर सकी। अन्य गोली व्हाइट हाउस के बाहरी हिस्से पर चलाई गई थी। राष्ट्रपति व उनके परिवार की सुरक्षा का जिम्मा सीक्रेट सर्विस का है।

न्याय विभाग के मुताबिक ऑर्टेगा-हर्नाडीज को गुरुवार दोपहर दो बजे पिट्सबर्ग में संघीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा। पेंसिलवेनिया पुलिस के लेफ्टिनेंट ब्रैड शील्ड्स के मुताबिक ऑर्टेगा-हर्नाडीज मूल रूप से इडाहो का रहने वाला है। संघीय अधिकारियों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। ऑर्टेगा-हर्नाडीज को अमेरिकी पार्क पुलिस द्वारा रविवार को जारी किए गए वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें 11 नवंबर को व्हाइट हाउस पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

व्हाइट हाउस के दक्षिणी हिस्से में गोलियां मिली थीं। सीक्रेट सर्विस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, ''खिड़की के बाहरी शीशे के पीछे लगे बैलिस्टिक शीशे की वजह से गोली अंदर प्रवेश नहीं कर सकी। अन्य गोली व्हाइट हाउस के बाहरी हिस्से से मिली। यह नुकसान शुक्रवार की घटना से सम्बंधित नहीं है और व्हाइट हाउस के बाहरी इलाके से मिली गोली से सम्बंधित जांच चल रही है।''

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे के आसपास व्हाइट हाउस से तकरीबन 700-800 गज की दूरी से गोलियां चलने की आवाज आने के बाद अमेरिकी पार्क पुलिस व सीक्रेट सर्विस मामले की जांच कर रहे थे। घटना के बाद अधिकारियों ने कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में खड़ा एक वाहन देखा। वाहन से मिले दस्तावेजों के आधार पर अमेरिकी पार्क पुलिस ने ऑर्टेगा-हर्नाडीज को गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: