
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि किसी को थप्पड़ मारने से महंगाई समाप्त नहीं हो जायेगी। लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर एक युवक द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। ऐसे कार्य कुछ लोग प्रचार पाने के लिए करते हैं और इस घटना को भी प्रचार पाने के लिए ही किया गया होगा।
मुख्यमंत्री ने अपनी सेवा यात्रा से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे आचरण को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता चाहे वह किसी के साथ और किसी के द्वारा ही क्यों न किया गया हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें