आज से प्रियंका गाँधी का दौरा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 जनवरी 2012

आज से प्रियंका गाँधी का दौरा.


प्रियंका गांधी अमेठी व रायबरेली में सोमवार से दौरे पर रहेंगी है। आम लोगों की अभी प्रियंका गांधी के पहले दौरे में दूरी बनी रहेगी। रविवार को सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने पत्रकारों को सांसद के जनसंपर्क कार्यालय में जानकारी दी। 

 शर्मा ने बताया कि पिछले चुनावों की तरह ही इस बार भी प्रियंका गांधी के हाथों में सभी विधानसभाओं की कमान रहेगी। वे अमेठी के साथ ही रायबरेली में कांग्रेस के ब्लाक स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगी। उनके आने के कार्यक्रम के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी को सुबह श्रीमती गांधी फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे अमेठी निकल जाएंगी। वहां पर वह चार विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। देर रात वह विश्राम करेंगी। 

सुबह 9 बजे सबसे पहले सलोन विधानसभा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। इसके बाद साढ़े दस सरेनी, ऊंचाहार बारह बजे व दो बजे रायबरेली सदर के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद 18 जनवरी को सुबह 9 बजे बछरांवा व साढे़ दस बजे हरचंदपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह वापस जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: