दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कथित बाबा रामदेव समर्थकों ने सोनिया गांधी की तस्वीर पर कालिख पोत दी। कांग्रेस समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
इस घटना पर बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कहा कि, यह घटना किसी साजिश का नतीजा है। विरोध कर रहे और कालिख पोतने वाले लोगों से बाबा रामदेव का कोई संबंध नहीं है। इस घटना का भारतीय सभ्यता और संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। हम ऐसे किसी भी आचरण का विरोध करते हैं।
जानकारी के मुताबिक, त्रिभुवन सिंह (अभी पुलिस ने इसकी पुष्टी नहीं की है) नामक शख्स ने काले पेंट को मुख्यालय के गेट पर लगे सोनिया की तस्वीर पर फेंक दिया। उसके साथ बाबा रामदेव की तस्वीर वाले बैनर लिए कई लोग शामिल थे।
गौरतलब है कि योगगुरु बाबा रामदेव पर पर शनिवार को एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी थी। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह घटना तब घटी जब रामदेव कांस्टीट्यूशनल क्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उस समय बाबा रामदेव जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी के साथ काले धन के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। रामदेव जाने के लिए उठ ही रहे थे कि कामरान ने स्याही से भरी शीशी उनके चेहरे पर उड़ेल दी। उनकी दाईं आंख पर स्याही के छींटे आए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें