बिहार में नक्सल कोहराम, 8 वाहन फूंके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 मार्च 2012

बिहार में नक्सल कोहराम, 8 वाहन फूंके


बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में रविवार रात संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण स्थल पर हमला कर जेसीबी मशीन, डम्पर समेत आठ वाहनों को फूंक दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 50-60 नक्सलियों ने औरंगाबाद-रफीगंज मार्ग पर स्थित डिहुरी गांव में निजी कम्पनी एम़ बी़ एल.के. के बेस कैम्प पर हमला कर वहां खड़े आठ वाहनों को फूंक दिया। इस दौरान नक्सलियों ने वहां कार्यरत मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की। 

गोह के थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने सोमवार को बताया कि जलाये गये आठ वाहनों में डम्पर, जेसीबी मशीन शामिल हैं। इसमें दो-तीन वाहन पूरी तरह से जल गए हैं। 
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जबरन वसूली का मामला लगता है परंतु पुलिस पूरे मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है और जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की खोज के लिए अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: