आतंकी का रिश्तेदार हजारीबाग में गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 मार्च 2012

आतंकी का रिश्तेदार हजारीबाग में गिरफ्तार.


झारखंड पुलिस ने राज्य के हजारीबाग शहर से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह दिल्ली में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों का रिश्तेदार है। पुलिस यह भी कह रही है कि इसी आतंकवादी की निशानदेही पर दिल्ली में आतंकी एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस उस आतंकी को लाने के लिए हजारीबाग रवाना हो गई है। 

झारखंड पुलिस प्रवक्ता आर.के. मल्लिक के मुताबिक, हजारीबाग से आतंकी फारुख अहमद मल्लिक उर्फ पीर मामा को गिरफ्तार किया गया है। उसी की निशानदेही पर दिल्ली में आतंकी एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में झारखंड पुलिस की सहायता से 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। उन आतंकवादियों की योजना दिल्ली को फिर से दहलाने की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: